फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A deer jumped into a pond in the forest department area; villagers rescued it.

Sant Kabir Nagar News: वन विभाग के पोखरे में कूदा हिरन, ग्रामीणों ने निकाला

Wed, 24 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A deer jumped into a pond in the forest department area; villagers rescued it.
वन विभाग के तालाब में गिरे हिरण को निकालने का प्रयास करते साधु-संवाद
धनघटा। धनघटा स्थित वन विभाग कार्यालय परिसर में स्थित पोखरे में मंगलवार को एक हिरन कूद गया। ठंड के मौसम में पानी में गिरा हिरन बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा था लेकिन वन विभाग का कोई कर्मी हिरन को पोखरे से बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया। इस बीच धनघटा गांव के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस बीच रास्ते से गुजर रही संतो की टोली भी मौके पर पहुंच गई। हिरन की पीड़ा देख संत बुजुर्ग भरत दास ने पोखरे में छलांग लगा दी। उन्होंने काफी प्रयास के बाद हिरन को पोखरे से बाहर निकाल कर हिरन की जान बचाई। इस दौरान वन विभाग के कर्मी तमासाबीन बने रहे। बताया जाता है कि हिरन को कुछ लोग एक बोलोरो में लेकर वन विभाग के कार्यालय में पहुंचे थे। हिरन लोगो के चंगुल से छूटते ही कार्यालय परिसर में दौड़ भाग करनी शुरू कर दिया। दौड़ते समय हिरन परिसर में बने कृत्रिम तालाब में गिर कर पानी से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। लेकिन वह असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed