फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A couple working in an orchestra set themselves on fire, condition critical

Sant Kabir Nagar News: आरकेस्ट्रा में काम करने वाले दंपति ने लगाई खुद को आग, हालत गंभीर

Sat, 31 May 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A couple working in an orchestra set themselves on fire, condition critical
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के उजरौटी चौराहा पर शनिवार की दोपहर में विवाद के बाद आरकेस्ट्रा में काम करने वाले दंपति ने पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उजरौटी गांव निवासी रामइंद्रेश चौरसिया व उनकी पत्नी खुशबू किराये के मकान में रहते थे। दोनों आरकेस्ट्रा में काम करते थे। शनिवार की दोपहर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। इसके बाद दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। दोनों का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed