फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A community toilet has been built in Siwan, but it is not being used.

Sant Kabir Nagar News: सिवान में बना दिया सामुदायिक शौचालय, नहीं हो पा रहा उपयोग

Sat, 21 Feb 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A community toilet has been built in Siwan, but it is not being used.
मेंहदावल के बांडूमर में बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय-संवाद
- शौचालय तक पहुंचने का नहीं है रास्ता, स्थान के चयन पर सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों में सुनसान पड़े स्थान (सिवान) में सामुदायिक शौचालय बना दिए गए। यहां पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं है। इससे ग्रामीण स्थान के चयन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैर उपयोगी जगह पर सामुदायिक शौचालय बनवाने से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पैसे की बर्बादी है।
मेंहदावल विकास खंड के बेलौहा गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मंजूरी मिली थी। सामुदायिक शौचालय का जगह चिह्नित करते समय कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत ने उसकी उपयोगिता नहीं देखी। ऐसे स्थान पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया, जो खेत में स्थित है। आने जाने के लिए रास्ता भी मौजूद नहीं है। ग्रामीण रिंकू, कमलावती, दीनानाथ, अवधू आदि लोगों ने बताया कि गांव से काफी दूर खेत में सामुदायिक शौचालय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मेंहदावल के बानडूमर गांव में भी खेत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। यहां पर आने-जाने के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं है। अभी तक इसका ट्रायल भी नहीं हो सका है। अभी से ही इसके प्लास्टर उखड़ रहे हैं। इसकी उपयोगिता में सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
इस प्रकार के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी, अगर मामला सही मिला तो कार्रवाई होगी।

- राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed