{"_id":"68ee96bdaffdcb199f0ed721","slug":"a-case-was-filed-against-the-area-panchayat-members-to-intimidate-them-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139862-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डराने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर कराया गया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डराने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर कराया गया केस
Wed, 15 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन देने प्रमुख के साथ पहुंचे सेमरियावां के बीडीसी-स्रोत बीडीसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मजरून्निशा ने मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उन्होंने कहाकि छह अक्तूबर को कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने आए सदस्यों पर को प्रशासन ने डराने की नीयत से फर्जी व भ्रामक तरीके से केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहाकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए।
प्रमुख मजरून्निशा ने कहाकि छह अक्तूबर को दो घंटे का कार्य बहिष्कार का हवाला देकर एफआईआर दर्ज करा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के विकास कार्यों को विगत चार वर्षों से आपके अधीनस्थ कर्मचारी, अधिकारी एवं शिकायतकर्ता बाधित कर रखे हैं उनके विरुद्ध भी सरकारी कामकाज में बाधा मानते हुए एफआईआर दर्ज किया जाए। क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के 91 परियोजनाओं का टेंडर तत्काल कराया जाए।
विकास कार्यों की फर्जी जांच करवाने के नाम पर बार-बार कार्यों को अवरूद्ध कराया गया है। उसकी जांच एवं कार्रवाई जाए समेत कई मांगों को उठाया। उन्होंने कहाकि उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर बिन्दुवार जांच करवाकर कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया जाय अन्यथा बाध्य होकर क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र की जनता के साथ वह उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगी और क्षेत्र की जनता के साथ आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगी।