फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A case of rioting was registered against five people.

Sant Kabir Nagar News: पांच लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A case of rioting was registered against five people.
नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवा का केस दर्ज है। धायपोखर गांव निवासी किरन देवी पत्नी दिलीप विश्वकर्मा ने महुली थाने में दिए तहरीर में बताया कि बुधवार की रात नौ बजे मुर्गीफार्म से फोन आया कि सत्यम व शिवम वहां गए हैं।
विज्ञापन

धायपोखर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी, विरेन्द्र, गायत्री, सुरज व मनीष तिवारी एक राय होकर गाली देते हुए उनके बच्चों को मारने-पीटने लगे। बच्चों के चिल्लाने पर मौके पर वह और उनके पति गए तो पति को भी उपरोक्त लोग मारने लगे। पुलिस ने धायपोखर गांव निवासी किरन देवी की तहरीर पर गांव के ही सुरेंद्र चौधरी, विरेन्द्र, गायत्री, सुरज व मनीष तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed