{"_id":"68e6a79173dbe8568c063ef2","slug":"a-case-of-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-has-been-registered-against-the-father-in-the-case-of-the-death-of-the-child-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139515-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मासूम की मौत के मामले में पिता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मासूम की मौत के मामले में पिता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बस्ती/संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मासूम बेटे की उपचार के दौरान हुए मौत के मामले में पिता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पिता की पिटाई से घायल मासूम की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता जानकी पत्नी रामकेश पुत्री ज्ञानदास निवासी ग्राम पाल टोला ननदापुर पोस्ट वाल्टरगंज श्रीपालपुर बस्ती की रहने वाली हैं। वह दो साल से नहर विकास काॅलोनी खलीलाबाद में राजेश गुप्ता के मकान में रह रही हैं। 29 सितंबर को रामकेश उससे तीन हजार रुपये की मांग रहे थे। उसके मना करने पर मारपीट करने लगे। उनका चार वर्षीय पुत्र आदर्श बाहर से खेल कर आ रहा था। रामकेश ने उसे भी पीटा और जमीन पर दो बार पटक दिया। बच्चे के मुंह से खून निकल आया। जानकी चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। वह आदर्श को जिला अस्पताल ले गईं। डाॅक्टर ने जांच करने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
उन्होंने बस्ती में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद डॉक्टर ने दूसरी जगह भेज दिया। वहां पर पैसे का अभाव होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान 5 अक्तूबर दोपहर करीब 3 बजे आदर्श की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि वांछित आरोपी रामकेश उर्फ कृष्णा निवासी पाल टोला नंदापुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।