{"_id":"682b7141332d780d1107c247","slug":"a-case-has-been-registered-against-the-doctor-for-making-obscene-videos-and-assault-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132869-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चिकित्सक पर अश्लील वीडियो बनाने व मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चिकित्सक पर अश्लील वीडियो बनाने व मारपीट का केस दर्ज
Mon, 19 May 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चिकित्सक के अश्लील वीडियो बनाने और पोर्न साइट पर अपलोड करने के मामले में पत्नी की शिकायत पर कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं देर रात चिकित्सक की पत्नी और उनके परिवार के लोग चिकित्सक के आवास का ताला तोड़कर उसमें से साक्ष्य एकत्रित करने की बात पर अड़े रहे। जिस चिकित्सक के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है वह जेल के डाॅक्टर होने के साथ ही खलीलाबाद सीएचसी के अधीक्षक भी हैं।
कोतवाली खलीलाबाद में दी गई तहरीर में जिला कारागार के क्वार्टर में रहने वाली शिम्पी पांडेय ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उनके पति डॉ. वरुणेश दूबे जिला कारागार के आवास में रहते हैं तथा वहां पर वो अश्लील विडियो (पोर्न) बनाते हैं। खुद काे ट्रांसजेंडर बता लड़कों काे लाकर पोर्न विडियोज बनाकर इंटरनेट पर पेड अपलोड करते हैं। रविवार को वह गोरखपुर स्थित हमारे निजी आवास पर आए और उनसे जब मैंने वीडियो के बारे में पूछा तो मुझसे मारपीट किए। मैंने अपने पिता और भाई को समझाने के लिए तो पति ने उन्हें भी काफी मारा। उन्होंने बताया कि वह कल से क्वार्टर खोलवाने के लिए कारागार के आवास के सामने बैठी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
देर रात चिकित्सक के घर की हुई तलाशी
चिकित्सक का आवास रात 9 बजे के करीब खोला गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम के बुलाने पर चिकित्सक डॉ. वरुणेश दूबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर पहुंचकर ताला खोलवाया तथा पुलिस व प्रशासन की टीम व उनकी पत्नी शिम्पी पांडेय के साथ घर के अंदर पहुंची। टीम ने वहां पर मौजूद सारे साक्ष्यों को संकलित कर सील किया। यह कार्रवाई तकरीबन 10.30 बजे तक चलती रही। समाचार लिखे जाने तक अधिकारीगण मौके पर ही मौजूद हैं। मौके पर क्या मिला है इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।