{"_id":"68008b5e20c97acdac069a79","slug":"a-car-going-from-delhi-to-bihar-overturned-in-sant-kabir-nagar-an-innocent-died-and-four-were-injured-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम का आखिरी सफर: दिल्ली से बिहार जा रही थी कार, संतकबीर नगर में हादसा- बच्चे की मौत; 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम का आखिरी सफर: दिल्ली से बिहार जा रही थी कार, संतकबीर नगर में हादसा- बच्चे की मौत; 4 घायल
Thu, 17 Apr 2025 10:32 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:32 AM IST
सार
सड़क हादसे में एक ढ़ाई साल के मासूम को मौत हो गई। वहीं, कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली से बिहार के पूर्णिया जिले को जा रही एक कार कांटे पुलिस चौकी के पास बगल में बने मिट्टी के ढेर से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। इसके साथ ही कार में सवार जक्सल, बहरूल, मुजीब समेत एक अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार बुधवार की देर रात दिल्ली से चलकर बिहार जा रहे थे। इसी बीच ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार बुधवार की देर रात दिल्ली से चलकर बिहार जा रहे थे। इसी बीच ये हादसा हो गया।
विज्ञापन