{"_id":"6877e7bc1b7d0f9ee10be517","slug":"a-camp-will-be-organized-for-three-days-from-today-to-improve-the-electricity-bill-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135650-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज से तीन दिन बिजली बिल में सुधार के लिए लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज से तीन दिन बिजली बिल में सुधार के लिए लगेगा शिविर
Wed, 16 Jul 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत बिलों में गड़बड़ी की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर शासन के निर्देश पर प्रत्येक विद्युत वितरण खंड में बृहस्पतिवार से शिविर लगाए जाएंगे। इसमें उपभोक्ता गलत बिलों को ठीक करा सकेंगे।
अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण इं. संजय सिंह ने बताया है कि 17 से 19 जुलाई तक शिविर लगाए जाएंगे।
इसमें नए संयोजन, भारवृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने एवं अन्य संबंधित कार्यों की शिकायत प्राप्त कर उपभोक्ता की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कारपोरेशन द्वारा इस संबंध में कई बार सही बिल निर्गत करने के लिए निर्देश दिए गए।
नई बिलिंग एजेंसीज को भी आबद्ध किया गया है। साथ ही मीटर रीडिंग के लिए व्यवस्था की गई। मेगा शिविर में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
बिल रिवीजन की कार्रवाई एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक किया जाएगा। संवाद