फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A blackout mock drill will be conducted on UP Day and Netaji Jayanti.

Sant Kabir Nagar News: यूपी दिवस और नेताजी जयंती पर होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल

Sat, 17 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A blackout mock drill will be conducted on UP Day and Netaji Jayanti.
मॉक डि्रल को लेकर कलक्ट्रेट पर बैठक करते एडीएम-स्रोत सूचना - फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को मॉकड्रिल की तैयारी के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें एडीएम ने उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी जयंती पर आयोजित होने वाले ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारी पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुलिस लाइन में सायं 6 बजे से किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय संसाधनों की उपलब्धता तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात अथवा आकस्मिक स्थिति में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल के लिए कार्ययोजना तैयार करें। ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में प्रतिभाग करने के लिए स्वयंसेवकों व आपदा मित्रों को चिह्नित कर लिया जाए। ब्लैक आउट मॉक ड्रिल निर्धारित तिथि के पूर्व पूर्वाभ्यास कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, सुधीर कुमार, आनन्द कुमार ओझा, अनन्त कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed