{"_id":"68bf1422de9a5c2a310b0f53","slug":"a-bike-rider-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138139-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
अंशुमान की फाइल फोटो
बखिरा। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के बघौली स्थित बालूशासन पुल के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा, वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। बखिरा क्षेत्र के जोगीडीहा गांव निवासी रामनरेश ने बताया बेटा अंशुमान (18) चार भाइयों में सबसे छोटा है। बंगलुरु में रोजगार के लिए रहता है। दस दिन पूर्व ही आया था। वह बाइक से खलीलाबाद से कपड़ों की खरीदारी के लिए गया था। घर आते समय किसी अज्ञात वाहन ने बालूशासन पुल के निकट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बेटे को गम्भीर चोट आई।
मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने देखते ही बेटे को मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने देखते ही बेटे को मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन