फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जंगल कला के तीन घरों में लाखों की चोरी

जंगल कला के तीन घरों में लाखों की चोरी

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बघौली। गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के जंगल कला गांव में चोरों ने तीन व्यक्तियों के घरों में घुस कर लाखों
विज्ञापन

की नगदी और जेवरात ले गए। वहीं पूर्व प्रधान समेत तीन व्यक्तियों के घरों में चोरी की वारदात करने में असफल रहे। अंतिम घर में ताला तोड़ते समय गृहस्वामी से एक चोर की हाथापाई भी हुई। जब तक गांव के लोग जुटे, तब तक चोर भाग निकले। गांव वालों के अनुसार गिरोह में एक महिला चोर भी थी। जंगल कला गांव निवासी फागू लाल पुत्र हुबई के घर के पीछे से दीवार कूद कर कुछ चोर अंदर घुस गए। कमरे का ताला तोड़ कर चोर तीन हजार नगदी और उनकी बेटी के सात अदद जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित के मुताबिक कुल 73 हजार रुपये कीमत के सामान चोर उठा ले गए। इसी तरह चोर गांव के निवासी अनिल मृदुल के घर में घुस गए। पीड़ित की मां मालती ने बताया कि वह सफाई कर्मी है। चार दिन पूर्व बैंक से वेतन लाई थी। घर में रखा 15000 नकदी और दस साड़ी और एक अटैची चोर उठा ले गए। उनके घर के पीछे से शराब की खाली बोतल मिला। इसी तरह दुलराज पुत्र धनपत के घर में भी चोर घुस गए और घर में रखा कुछ सामान चुरा ले गए। चोरों ने गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम के घर भी ताला तोड़ा लेकिन उनकी मां जग गई। जिससे चोर भाग गए। चोर गांव के बहादुर पुत्र सुझावन के घर में भी चोरी का असफल प्रयास किया। उनके घर पर लोग टेलीविजन देख रहे थे। जिसकी वजह से चोर वहां से भाग गए। बाद में चोर सेतभान पुत्र श्रीराम मौर्या के घर पहुंचे। चोर उनके घर का ताला तोड़ रहे थे। उसी दौरान सेतभान खटपट की आवाज सुनकर जग गए। एक चोर से सेतभान की हाथापाई हुई। पीड़ित सेतभान ने बताया कि चोर जब हाथापाई कर रहा था,उसी दौरान एक महिला चोर भी दिखी जो जिंस का पैंट का पहनी हुई थी। महिला चोर भागी और उसका एक पैर का चप्पल और स्वेटर भी मौके पर गिर गया। चोर के आने के शोर पर गांव के लोग जग गए और चोरों की तलाश भी,लेकिन चोर भागने में सफल रहे। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed