फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   16 न्याय पंचायतों का एसएमसी प्रशिक्षण निरस्त

16 न्याय पंचायतों का एसएमसी प्रशिक्षण निरस्त

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 16 न्याय पंचायतों के विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण को निरस्त कर दिया गया है। इन न्याय पंचायतों ने प्रशिक्षण के दौरान अनियमितता बरती थी। यह मामला डीसी की मानीटरिंग में खुला है। इन न्याय पंचायतों में फिर से प्रशिक्षण की तिथि घोषित की जाएगी। प्रशिक्षण निरस्त होने की सूचना मिलते ही न्याय पंचायत समन्यवयकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और तीन सदस्य होते हैं। इन पदों पर बकायदा चुनाव कराया जाता है। इन सदस्यों को न्याय पंचायत वार प्रशिक्षण दिया जाता है। 20 से 22 अक्टूबर से प्रशिक्षण न्याय पंचायत स्तर पर शुरू हुआ, लेकिन प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों की उपस्थित काफी कम पाई गई। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रजनीश वैद्यनाथ की मॉनीटरिंग में 16 न्याय पंचायतों में प्रशिक्षण की स्थित काफी निराशाजनक पाई गई है। 16 न्याय पंचायतों पर हुए प्रशिक्षण में 1536 एसएमसी सदस्यों को उपस्थित होना था, लेकिन यह संख्या तीन सौ भी पार नहीं कर पाई। जिसको देखते हुए 20 से 22 अक्टूबर तक हुए 16 न्याय पंचायतों के प्रशिक्षण को निरस्त कर दिया गया है। प्रशिक्षण निरस्त होने की सूचना मिलते ही न्याय पंचायत समन्वयको में हड़कंप है। वहीं जनपद में चल रहे सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण विद्यालय स्तर पर होता था जो अब जिले स्तर पर कराया जाएगा। डीसी सामुदायिक सहभागिता ने प्रशिक्षण में सदस्यों की उपस्थित कम होने पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इंसेट
इन न्याय पंचायतों का प्रशिक्षण हुआ निरस्त
सिहटीकर, पचपोखरी, उसराशहीद, बाघनगर, नाथनगर, कालीजगदीशपुर, बौर ब्यास, धर्मसिंहवा, पौली, बगही, बेलौली, खलीलाबाद, मगहर, कोड़रा, हैंसर, सिरसी
इंसेट
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की संख्या
प्राथमिक विद्यालय- 1087
उच्च प्राथमिक विद्यालय-444
कस्तूरबा गांधी विद्यालय-07
प्रबंध समिति के सदस्यों की संख्या- 9228(प्रति विद्यालय छह सदस्य)

कोट-
20 से 22 अक्टूबर तक प्रशिक्षण हुआ है। प्रशिक्षण में सदस्यों की संख्या काफी कम पाई गई है। जो निराशजनक है। इन तीनो दिनों का एसएमसी प्रशिक्षण निरस्त कर दिया गया है। पूरे जनपद में प्रशिक्षण की अगली तिथि ब्लॉक स्तर पर जल्द घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश वैद्यनाथ, डीसी सामुदायिक सहभागिता

एसएमसी की हुई कार्यशाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद बीआरसी सभागार में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समितियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने प्रतिभाग किया। एबीआरसी चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने, विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति सुधारने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रबंध समिति की यह जिम्मेदारी है कि यदि कोई बच्चा विद्यालय से लगातार अनुपस्थित है तो उनके अभिभावक से संपर्क कर उसकी विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर रामसरन यादव, विजयनाथ यादव, अरविंद पांडेय, अभिषेक दूबे, आशुतोष, कृष्ण चंद, शिव प्रकाश शर्मा, शोभित शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed