फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नवजात लेकर भटक रही पीड़िता

नवजात लेकर भटक रही पीड़िता

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिया। प्रेमिका को पांच माह तक मुंबई और चार माह तक अपने घर पर रखा। छह दिन पूर्व प्रेमिका को बच्ची पैदा हुई। अब प्रेमी ने प्रेमिका को दगा दे दिया और उसे पत्नी का दर्जा देने से इंकार कर रहा है। मंगलवार को नवजात बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची पीड़िता ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कोतवाल से प्रेमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय युवती का आठ साल पहले गांव के एक युवक से प्रेम संबंध हुआ। परिजनों ने युवती की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में कर दी। युवती कुछ दिन ससुराल में रही, पति से तालमेल बिगड़ने पर संबंध विच्छेद हो गया। बाद में युवती के घरवालों ने उसकी दूसरी शादी बस्ती जनपद में कर दी। दूसरे पति से एक बेटा भी पैदा हुआ। जिसकी उम्र करीब चार साल है। दूसरे पति से भी रिश्ते में खटास पैदा हो गई। युवती अपने पिता के घर आकर रहने लगी। इधर गांव के प्रेमी से संबंध बरकरार रहा। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। दोनों गांव छोड़ कर मुंबई चले गए और वहां करीब पांच महीने तक रहे। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। मुंबई से लौट कर चार महीने पहले दोनों गांव आ गए। पत्नी का हक मांगने पर प्रेमी के घर वाले सहमत नहीं हुए। प्रेमी ने भी दगा दे दिया। छह दिन पूर्व एक बच्ची पैदा हुई। प्रेमी के परिवार वालों ने उसे स्वीकारने से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप था कि प्रेमी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसे बगैर पत्नी का दर्जा दिए, वैसे ही घर में रखने की बात कर रहा है। आरोप था कि पुलिस तक मामला पहुंचाने पर प्रेमी और उसके परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल गोरखनाथ सिंह यादव ने बताया कि महिला की दो बार शादी हुई थी और दोनों जगह से रिश्ते टूट गए। गांव के रहने वाले प्रेमी के साथ मुंबई चली गई थी। मामले में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed