फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गैर जनपद की टीम करेगी जांच

गैर जनपद की टीम करेगी जांच

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में सहायता प्राप्त स्कूलों में एमडीएम की जांच गैर जनपद की टीम करेगी। एडी बेसिक ने सिद्धार्थनगर और बस्ती जनपद के खंड शिक्षा अधिकारियों को 29 अक्टूबर को संतकबीरनगर के 34 सहायता प्राप्त विद्यालयों की जांच का निर्देश दिया है। जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट एडी बेसिक को सौंपेगी।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती और गोरखपुर मंडल डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के 34 सहायता प्राप्त विद्यालयों में एमडीएम की जांच होनी है। जिसके लिए सिद्धार्थनगर और बस्ती के 16 खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लॉक वार खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की सूची सौंपी जा चुकी है। ये अधिकारी जनपद में जाकर विद्यालयों में बन रहे एमडीएम की गुणवत्ता समेत अन्य बिंदुआें की जांच करेंगे। जांच की पूरी रिपोर्ट अपनी संस्तुति के साथ उन्हें देंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। एमडीएम में अगर विद्यालय की लापरवाही मिलेगी तो जिम्मेदारों के ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है। बीएसए रामपाल सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को जिले के 34 सहायता प्राप्त स्कूलोेें में बनने वाले एमडीएम की जांच होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed