फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   त्रुटिपूर्ण फीडिंग बनी मुसीबत

त्रुटिपूर्ण फीडिंग बनी मुसीबत

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पेंशन योजना के आवेदन पत्रों की फीडिंग में हुई गड़बड़ी से अधिकारी-कर्मचारी हलकान हैं। शनिवार को सीडीओ ने नौ नए कंप्यूटरों की व्यवस्था कराई। कुल 18 कंप्यूटर लगवाकर ब्लॉकवार और ग्राम पंचायतवार फीड नामों का मिलान ब्लॉकों की सूची से कराया जा रहा है। एडीएम अजय कांत सैनी ने विकास भवन पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो यदि किसी ग्राम पंचायत में किसी एक व्यक्ति के नाम को ढूंढ़ने के लिए कंप्यूटर में क्लिक किया जा रहा है तो उस नाम के करीब 150-200 लोगों का नाम आ रहा है। ऐसे में लापरवाही पूवर्क फीडिंग करने से सही नाम ढूंढना समस्या बन गई है। सीडीओ रामनरेश ने कहा कि यह समस्या ठीक प्रकार से फीड़िग नहीं होने की वजह से हुई है। वैसे 18 कंप्यूटर लगवा कर छंटनी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। समाजवादी पेंशन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। किसी भी अपात्र को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्हाेंने कहा कि इस पर जांच कराकर दोषियाें पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पीडी वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, डीडीओ रमेशचंद्रा, बीडीओ पूर्णमासी प्रसाद, बीडीओ राजाराम यादव, बीडीओ सुरेशचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed