{"_id":"66-97496","slug":"Sant-kabir-nagar-97496-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
Sant kabir nagar
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लोहरैया। शुक्रवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कर आ रही टैक्टर ट्रॉली गड़थौलिया गांव के करीब पलट गई। जिससे ट्राली में बैठे एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार भी कर दिया।
कोड़रा गांव के लोग शुक्रवार शाम कुआनो नदी में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कराकर घर लौट रहे थे। गड़थौलिया गांव के पास पहुंचते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के पलटने से कई लोग उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कोड़रा निवासी युवक ट्रॉली के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पीड़ित परिजनों का कहना है कि इस मामले में वह कोई कार्रवाई नही चाहते है। इस कारण थाने पर तहरीर नहीं दी।
थानाध्यक्ष रुदल यादव ने कहा कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नही है। तहरीर मिलने परकार्रवाई की जाएगी।