{"_id":"66-97403","slug":"Sant-kabir-nagar-97403-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खोया, पनीर के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खोया, पनीर के साथ एक गिरफ्तार
Sant kabir nagar
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को मेंहदावल बाईपास से मिलावटी 120 किलोग्राम खोया, 120 किलोग्राम पनीर और 20-20 किलोग्राम इमरती व पेठे की चासनी बरामद की है। पुलिस ने एक रोडवेज की बस से बरामद सामग्री को उतारते समय एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी और तीन व्यवसायियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
औद्योगिक पुलिस चौकी इंचार्ज जेएन त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि गश्त से वह लौट रहे थे। मेंहदावल बाईपास पर स्वाट के सिपाही महेंद्र यादव, राममिलन, अनिल गुप्ता, पवन कुमार, कमलेश गुप्ता, नीलेश शुक्ल मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कानपुर से एक बस से मिलावटी खोया और पनीर जिले मेें बिक्री के लिए मंगाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव को बुला लिया। जैसे ही फजलगंज डिपो की एक बस मेंहदावल बाईपास पर रुकी उससे खाद्य पदार्थ उतारते एक व्यक्ति को पकड़ा लिया गया। बस के परिचालक रमेश ने बताया कि कानपुर से ही पकडे़ गए व्यक्ति ने सामान को बस में रखवाया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम जनार्दन यादव निवासी बंजरिया कोतवाली खलीलाबाद बताया। बरामद खाद्य सामग्री में 120 किलोग्राम खोया, 120 किलोग्राम पनीर, 20 किलोग्राम इमरती, 20 किलोग्राम पेठे की चासनी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद खाद्य सामग्री को कस्तूरी स्वीट हाउस खलीलाबाद के मालिक, समय माता मंदिर गेट के पास दुकान लगाने वाले बाबू लाल, सहजनवां रेलवे स्टेशन के पास एक मिठाई की दुकान पर बिक्री के लिए मंगाया गया था। पकडे़ गए आरोपी और तीनों अन्य लोगों के खिलाफ मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री करना यानि 272,273 आईपीसी और 25/59 खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। खबर पर सीओ सदर अरविंद वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीओ के निर्देश पर पुलिस टीम ने रोडवेज की कई बसों की चेकिंग की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि बरामद मिलावटी खोया, पनीर आदि का नमूना लिया गया। बरामद मिलावटी सामग्री को नष्ट करा दिया गया।