फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सत्यम हत्याकांड का किया खुलासा

सत्यम हत्याकांड का किया खुलासा

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने मंगलवार को सत्यम हत्याकांड का खुलासा किया। दोस्त की बहन से संबंध बनाने की वजह से सत्यम की हत्या हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को धुसवां बागीचे में रख दिया था और गले में रस्सी तथा पेड़ में रुमाल टांग कर आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की थी। पकडे़ गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कत्ल की बात कबूली।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी कनय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 28 सितंबर 2014 को महुली के डड़वा पुरवा निवासी 19 वर्षीय सत्यम गौड़ पुत्र दीप नरायन गौड़ की लाश धुसवां बागीचे में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। सत्यम के बडे़ भाई रवि कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया था। एसओ सुधीर सिंह को विवेचना के दौरान पता चला कि सत्यम गत 25 सितंबर को अपने दोस्त श्याम किशोर के साथ घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

घटना के दिन से ही श्याम किशोर का दोस्त महुली निवासी रियाज अहमद ने गांव छोड़ दिया था। मंगलवार को पुलिस ने नाथनगर से रियाज अहमद को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की। रियाज ने बताया कि श्याम किशोर की बड़ी बहन से सत्यम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बड़ी बहन की शादी भी तय थी। इस बात की जानकारी श्याम किशोर के परिवार वालों को हो गई थी। इस वजह से श्याम किशोर ने अपने बडे़ भाई राम किशोर, अपनी मां गीता देवी और ग्राम चौकीदार भरत यादव के अलावा रियाज अहमद के साथ मिल कर सत्यम की हत्या किए जाने की योजना बनाई। श्याम किशोर 25 सितंबर को नाथनगर में रामलीला देखने के बहाने सत्यम को अपने घर लेकर आया। जहां पूर्व प्लान के मुताबिक रामकिशोर और उसकी मां, रियाज अहमद और चौकीदार मौजूद थे। आरोपियों ने घर के अंदर भुसैले में सत्यम को ले गए जहां पहले चारपाई की पाटी से उसका गला दबा कर हत्या कर दी। पत्थर की चक्की को सीने पर पटक दिए थे। इसके बाद आरोपी शव को धुसवा बागीचे में ले जाकर पेड़ के नीचे रख दिए। आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में रस्सी और पेड़ पर रुमाल टांग दी। पुलिस ने रियाज के अलावा श्याम किशोर, राम किशोर ,गीता देवी और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पाटी, पत्थर की चाकी और सत्यम का पर्श भुसैले से बरामद किया। पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed