{"_id":"66-97268","slug":"Sant-kabir-nagar-97268-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिलों के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिलों के करीब पहुंची पुलिस
Sant kabir nagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली के डड़वा पुरवा निवासी सत्यम की हत्या के आरोपियों के करीब तक पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग हुई है।
गत 28 सितंबर को महुली कस्बा के डड़वा पुरवा निवासी सत्यम गौड़ की लाश बागीचे में मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस ने करीब ढाई दर्जन लोगों से पूछताछ की। पुलिस पीड़ित परिजनों और उनके कुछ सगे संबंधियों से भी पूछताछ कर चुकी है। घटना के दिन पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की थी। पुलिस सूत्रों की माने तो विवेचना से पुलिस हत्या के आरोपियों के करीब तक पहुंच चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि सत्यम हत्या कांड मामले की विवेचना अभी चल रही है। वैसे पुलिस हत्यारोपियों को चिह्नित कर चुकी है। अब तक जो तथ्य प्रकाश में आ रहे है, उससे लग रहा है कि हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग है। हत्या के आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।