{"_id":"66-97007","slug":"Sant-kabir-nagar-97007-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 105 स्कूलों को नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 105 स्कूलों को नोटिस जारी
Sant kabir nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंसपायर अवार्ड योजना के तहत छात्रों के आनलाइन डाटा फीडिंग के मामले में जिले के 105 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों ने लापरवाही बरती है। जिस पर डीआईओएस ने नोटिस जारी करते हुए तत्काल डाटा फीडिंग किए जाने का निर्देश दिया है। डाटा फीडिंग न होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
डीआईओएस संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर इंसपायर योजना के अंतर्गत विद्यालयों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2014 तक करना था। इसके अलावा छात्रों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2014 तक होना था, लेकिन जनपद में 105 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों ने डाटा फीडिंग का कार्य नहीं किया है। डाटा फीडिंग न होने पर पात्र छात्र योजना से वंचित हो सकते है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ छात्रों को मिलना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा विद्यालय का रजिस्ट्रेशन तथा छात्रों का आनलाइन फीडिंग 31 अगस्त तक नहीं किए है वे तत्काल अपने विद्यालय का आनलाइन रजिस्ट्रेशन तथा छात्रों का आनलाइन डाटा फीडिंग करा लें। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। डाटा फीडिंग के बाद पूरी सूचना डीआईओएस कार्यालय को प्रस्तुत करे।