फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   48 घंटे से जिले की विद्युत व्यवस्था बाधित

48 घंटे से जिले की विद्युत व्यवस्था बाधित

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तेज आंधी और बारिश से जिले की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं गन्ने और धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 250 विद्युत पोल गिरने का अनुमान है। वहीं पिछले 48 घंटे के बिजली नहीं आयी है। उधर, नगरीय क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों की पानी के लिए भी तरशना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार शाम से चक्रवाती तूफान हुदहुद का असर जिले में दिखने लगा था। सोमवार को बारिश और मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश पूरे दिन होती रही। जिससे लगभग पूरे जिले में 250 पोल टूट गए। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। एसडीओ परवेज अख्तर ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र में तेज आंधी की वजह से लगभग 80 पोल टूट गए हैं, पेंट्रोलिंग अभी भी की जा रही है। एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि धनघटा क्षेत्र में अभी तक 50 पोल टूटने की सूचना मिली है, ट्रायल चल रहा है। सदर एसडीओ पीएस मल्ल ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र में लगभग 100 पोल टूटने की सूचना अभी तक मिली है। सिर्फ पचपोखरी क्षेत्र में ही 45 पोल टूट गए हैं। खलीलाबाद नगर में कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की देर रात ट्रायल के तौर पर बिजली दी गई। लेकिन बुधवार शाम करीब चार बजे से नगर के आधे हिस्से में आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांधी नगर मेन के सभी मुहल्लों में बुधवार शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शहर के अचकवापुर मुहल्ले में ट्रांसफार्मर जलने के कारण वहां ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र अभी तक कहीं भी बिजली की आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

तेज बारिश और आंधी के चलते जिले में लगभग 250 पोल गिरने की सूचना अभी तक मिली है। अधिकारियों- कर्मचारियों को इससे हुए नुकसान का आंकलन करने और सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाया गया है। जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबोध कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed