फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर हंगामा मचाया

महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर हंगामा मचाया

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के बसडीला गांव की रहने वाली काफी संख्या में महिलाएं गुरुवार को एसपी कार्यालय पर पहुंची। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाया। आरोप है मायके में आई एक महिला को गांव के कुछ लोग मामूली विवाद के कारण उठा ले गए। तीन घंटे तक घर में बंधक बनाए रखे। मारने-पीटने, छेड़खानी करने और जेवरात व नकदी लूट लेने का भी आरोप लगाया। समझाने पहुंचेे एएसपी को महिलाओं ने घेर लिया। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने डकैती, छेड़खानी, मारपीट का केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारने-पीटने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप था कि आठ जून को उसका बेटा बसडीला गांव में अपने नाना के दरवाजे पर खेल रहा था। गेंद उछल कर पड़ोसी महफूजुर्रहमान के घर चली गई। गेंद लाने के लिए उसका पांच वर्ष का बेटा गया। आरोप है कि विपक्षी उनके बेटे को गाली गलौज करते हुए मारे पीटे। विरोध करने पर लोग उसके पिता के घर से उसे उठा ले गए। करीब तीन घंटे तक अपने घर में बंधक बनाए रखे। उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे मारे पीटे। आरोप था कि उसके साथ छेड़खानी भी किया। कान का सोने की बाली, सोने का चेन, अंगूठी, कील , पायल तथा जेब से 150 रुपये निकाल लिया। जानकारी होने पर पति ने थाने पर सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर चंगुल से मुक्त कराई। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने का दबाव बना रही है। एसपी अतुल शर्मा ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया, उसके बाद महिलाएं मान गई। प्रभारी एसओ दिनेश यादव ने बताया कि रुबीना खातून की तहरीर पर महफूजुर्रहमान, इंबेसात हुसैन, जरीना, निशात फातिमा अजीजुर्रहमान, मोहम्मद हाफिज समेत सात लोगों पर बंधक बना कर मारने-पीटने,छेड़खानी करने और डकैती आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के इंबेसात हुसैन की तहरीर पर आरोपी जमालुद्दीन, इम्तियाज अहमद समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारने पीटने ,जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे,उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed