फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   न्यूनतम मतदान वाले बूथ चिह्नित: वीरेंद्र

न्यूनतम मतदान वाले बूथ चिह्नित: वीरेंद्र

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए कैंपस एंबेसडर्स की जगह-जगह बैठकें होंगी। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को एचआपीजी कॉलेज में परियोजना निदेशक (पीडी) वीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में एंबेसडर्स की बैठक हुई।
विज्ञापन

पीडी और स्वीप के नोडल अधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले बूथों को चिह्नित कर कम मतदान के कारणों का पता लगाया जाए। यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कैंपस एंबेसडर नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, भजन, पोस्टर आदि का प्रयोग करते हुए लोगाें को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों से संकल्पपत्र भराया जाएगा। 10 अप्रैल को कन्या जूनियर हाईस्कूल बखिरा और 11 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया में कार्यक्रम होगा। इस दौरान उन्होंने एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धर्मदेव सिंह को तीन हजार संकल्पपत्र बांटे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मदेव सिंह ने कहा कि परीक्षा चल रही है। परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही विद्यार्थियों में संकल्पपत्र वितरित कर दिया जाएगा। जिसे वे घर ले जाकर अपने अभिभावकों से भराएंगे और दूसरे दिन लाकर कार्यालय में जमा कर देंगे। इस अवसर पर कैंपस एंबेसडर में अनुराग ओझा, गुलाम रब्बानी, सुनील यादव, सुबोधकांत, अनुराधा शर्मा, नाजिया खातून, रजिया खातून आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed