{"_id":"66-83513","slug":"Sant-kabir-nagar-83513-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पहलवानों का दबदबा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पहलवानों का दबदबा रहा
Sant kabir nagar
Updated Wed, 05 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। धनघटा तहसील क्षेत्र के सरायघाट में मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 60 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी समेत तमाम स्थानों से आए पहलवानाें पर संतकबीरनगर के पहलवान भारी पड़े। दंगल का उद्घाटन प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव ने किया। सरायघाट के पास कुआनो नदी के तट पर आयोजित दंगल में कठवतिया गांव के जयराम ने सतहरा के सुशील पहलवान को चित कर संतकबीरनगर का खाता खोला। रणविजय कठवतिया ने भजूराम घोरांग को आसमान दिखाया। बड़गो के स्वामीनाथ ने गोरखपुर के लवकुश को पटका। गोरखपुर के ऋषिकेश और बेलहरा के रंजीत के बीच हुए मुकाबले में ऋषिकेश ने रंजित को 2 मिनट में आसमान दिखा दिया। सबसे रोमांचक कुश्ती गोंडा के गौरव यादव और पडरौना के विष्णु मिश्र के बीच हुआ। 5 हजार रुपये पुरस्कार वाली यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा कई क्षेत्रीय पहलवानों ने भी कुश्ती में अपने कौशल का परिचय दिया। दंगल में 60 जोड़ी पहलवान कुश्ती लड़े। जिसमें अधिकांश कुश्ती बराबरी पर रही। मुख्य अतिथि प्रमुख राम अशीष यादव ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन कला है। द्वाबा की माटी ने इस धरोहर को संजोकर रखा है। जिसका उदाहरण यह कुश्ती है। जो कहीं-कहीं ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती को अन्य खेलों की अपेक्षा उतना बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है, जितना मिलना चाहिए। इस मौके पर आयोजक महेंद्र यादव, विनोद यादव, नित्यानंद यादव, राम पति निषाद, राजेन्द्र यादव, खेताहू, धरमू यादव, बालमुकुंद यादव, सुभाष, हरिश्चंद्र आदि लोग मौजूद रहकर पहलवानों का उत्साह वर्धन किए।
विज्ञापन