फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जालसाजी में तीन पर मुकदमा दर्ज

जालसाजी में तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जमीन का फर्जी बैनामा कर जालसाजों ने 4.90 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के बगहिया निवासी बलभद्र नाथ मौर्य का कहना है कि उन्हें कृषि भूमि खरीदनी थी। जिसके लिए उन्होंने गड़थौलिया निवासी राज बहादुर और शिवराम से कहा था। सितंबर 2013 में राजबहादुर और शिवराम महुली क्षेत्र के बेल्डुहा निवासी विंध्याचल को लेकर उसके पास आए। आरोप है कि विंध्याचल ने कहा कि चंद्र कुंवर उसके पट्टीदारी के हैं और दिल्ली में रहते हैं। चंद्र कुंवर की पत्नी छत से गिर कर घायल हो गईं हैं। वे जमीन बेच कर पत्नी की दवा कराने के लिए पैसा इकट्ठा करना चाह रहे हैं। विंध्याचल पीड़ित के पूर्व परिचित थे, जिसकी वजह से उसने विश्वास कर लिया। आरोप है कि कई किस्तों में उसने एडवांस के रुप में एक लाख रुपये उन लोगों को दिया। 13 सितंबर 2013 को लोग आए और कहे कि चंद्र कुंवर दिल्ली से आ रहे हैं, शेष पैसे का इंतजाम करके बैनाम करा लीजिए। आरोप है कि तीनों लोग एक युवक को लेकर आए और कहे कि यहीं चंद्र कुंवर है। उस युवक ने ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया, जिस पर उसी युवक की फोटो लगी थी और उस पर चंद्र कुंवर नाम भी लिखा था। गत 13 सितंबर को उसने बैनामा कराया और शेष 3.90 लाख रुपये उन लोगों को दिया। बाद में पता चला कि मनोज कुमार चौधरी पुत्र अंबिका चौधरी निवासी गड़थौलिया को उन लोगों ने चंद्र कुंवर बना कर फर्जी दस्तावेज के सहारे उससे धन प्राप्त करने के लिए फर्जी बैनामा करा दिया। पता करने पर मालूम हुआ कि लोगों ने मनोज कुमार का चंद्र कुंवर के नाम से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया था। आरोप है कि लोगों ने उससे 4.90 लाख रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस लगा कर कागज में हेराफेरी करके जमीन का बैनामा करा दिया। पुलिस ने मनोज कुमार, राजबहादुर, शिवराम और विंध्याचल के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल बब्बन यादव का कहना है कि विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed