{"_id":"66-75418","slug":"Sant-kabir-nagar-75418-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बड़े वाहन बिधियानी होकर शहर में जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बड़े वाहन बिधियानी होकर शहर में जाएंगे
Sant kabir nagar
Updated Fri, 01 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि धनतेरस पर यातायात व्यवस्था बदली गई है। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि शनिवार को त्रिपाठी मार्केट के रास्ते ही बिधियानी होकर बडे़ वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। धनतेरस पर्व को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था के लिए एसपीओ कार्यालय, पुलिस लाइंस और पुलिस ऑफिस के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक संपंन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। आबादी से दूर पटाखा की दुकान लगाने की व्यवस्था की गई है। खलीलाबाद शहर स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में पटाखा की दुकान लगवाने के लिए चिह्नित किया गया है। वह खुद पटाखा स्थल का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इस दौरान एएसपी आदित्य कुमार, कोतवाल बब्बन यादव, एसआई धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन