{"_id":"66-75353","slug":"Sant-kabir-nagar-75353-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे समेत छह पर गैरइरादतन हत्या का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटे समेत छह पर गैरइरादतन हत्या का केस
Sant kabir nagar
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। धनघटा बाजार में मंगलवार की देर शाम व्यवसायी जगरनाथ की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने बाप-बेटे समेत छह लोगों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जगरनाथ के एक सगे भाई और भतीजे और एक होमगार्ड को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपी बनाए गए होमगार्ड समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गुलरिहा निवासी जगरनाथ 1983 में धनघटा आए थे। यहां बिजली मिस्त्री का काम शुरू किए। बाद में जब आमदनी बढ़ी तो अपने अन्य भाइयों को भी यहां पर बुला कर इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार शुरू किए। साझे में धनघटा चौक में दो विस्वा जमीन खरीदे और बंटवारा करके चारों भाई अलग-अलग मकान बनवा कर धंधा करने लगे।
मंगलवार की देर शाम कुछ लोग जगरनाथ के घर पर चढ़ गए और उनके बेटे राजेश से विवाद करने लगे। बचाव में जगरनाथ गए तो उनकी पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। राजेश का आरोप है कि उसके चाचा रामप्रसाद आए दिन उसके पिता से लड़ाई करते थे। आरोप है कि मंगलवार की सुबह घर के सामने दुकान लगाने को लेकर गाली और जान से मारने की धमकी दिए थे। इसके बाद देर शाम रामप्रसाद अपने बेटे योगेंद्र के अलावा इंद्रजीत सिंह, बीरे यादव, हरिओम सिंह, पिल्लू सिंह व एक अन्य युवक के साथ उसके घर आए। उसके पिता जगरनाथ को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिए। सीएचसी मलौली ले जाने पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजेश की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने रामप्रसाद, योगेंद्र, होमगार्ड बीरे यादव सहित छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रामप्रसाद, योगेंद्र, बीरे यादव, हरिओम सिंह, पिल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।