{"_id":"66-74747","slug":"Sant-kabir-nagar-74747-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन स्कूलों में अभद्र व्यवहार हुआ वे नहीं बनेंगे केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन स्कूलों में अभद्र व्यवहार हुआ वे नहीं बनेंगे केंद्र
Sant kabir nagar
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछली बार की बोर्ड परीक्षा में अभद्र व्यवहार करने वाले परीक्षा केंद्रों को इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सचल दस्ता, समेत परीक्षा के दौरान जांच करने वाले अन्य अधिकारियाें से अभद्र व्यवहार करने वाले विद्यालय इस दायरे में शामिल किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए प्रशासन को नई गाइड लाइन भेजी है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें यह कहा गया है कि जिन परीक्षा केंद्रों पर विगत तीन वर्ष की परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन के निरीक्षण के दौरान अथवा सचल दस्ते के साथ अभद्र व्यवहार किया गया हो उनकी सूची बना ली जाए। इसके साथ ही परीक्षा केेंद्रों पर हिंसात्मक या आगजनी की घटनाएं हुई हो तो उन्हें भी चिन्हित कर लिया जाय। इन परीक्षा केंद्रों को किसी भी हाल में वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र न बनाया जाय। परिषद के सचिव ने कहा इस आदेश में स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाय।
इनसेट
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर गाइड लाइन जारी कर दिया है। अभद्र व्यवहार करने वाले परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया जाएगा। बोर्ड के निर्देशानुसार ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
उमानाथ, डीआईओएस संतकबीरनगर।
बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण आठ नवंबर को
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में परीक्षा में केंद्र बनाए जाने को लेकर तिथि घोषित कर दी गई है। डीआईओएस उमानाथ ने बताया कि जिले की समिति परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आठ नवंबर को करेगी। समिति से चयनित केंद्रों को बेवसाइट पर लोड करने के लिए 16 नवंबर तिथि निर्धारित की गई है। आपत्तियां देने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, प्राप्त प्रत्यावेदनों का परीक्षण करके केंद्र निर्धारण, अनुमोदन एवं मंडलीय समिति को प्रस्तुत करना 30 नंवबर तक होगा। मंडलीय समिति से किए गए संशोधन के बाद अंतिम सूची प्रकाशन करना और परिषद को नौ दिसंबर को भेजना होगा।