{"_id":"66-65315","slug":"Sant-kabir-nagar-65315-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएचसी पर भी होगा अल्ट्रासाउंड टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएचसी पर भी होगा अल्ट्रासाउंड टेस्ट
Sant kabir nagar
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए प्राइवेट पैथालॉजी या फिर डायग्नोसिस केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सस्ते फीस पर यह सुविधा उपलब्ध होने वाली है। इसके लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को जनपद में अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीदारी की स्वीकृति मिल गई है। चार सीएचसी को यह सुविधा प्रदान की गई है।
सीएमओ ने गत फरवरी में शासन को प्रस्ताव भेजकर जिले में अल्ट्रासाउंड मशीनों की आवश्यकता बताई थी, क्योंकि अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को आकस्मिक अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए किसी प्राइवेट अथवा संबंधित डायग्नोसिस केंद्र अथवा पैथालॉजी केंद्र की मदद लेनी पड़ती थी। ऐसे में कभी-कभार मामला काफी गंभीर हो जाता था। इस बाबत सीएमओ ने शासन से सीएचसी स्तर पर अल्ट्रासाउंड मशीनों की मांग की थी। जिस पर सोमवार को शासन स्तर से स्वीकृति दे दी गई है। सीएमओ डॉक्टर बद्री विशाल ने बताया कि जिले में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां, खलीलाबाद, मलौली और मेंहदावल पर उपलब्ध होगी। जहां कम फीस में अल्ट्रासाउंड जांच कराई जा सकेगी। इसके लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है।