फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लिपिक सस्पेंड, शिक्षक पर भी कार्रवाई

लिपिक सस्पेंड, शिक्षक पर भी कार्रवाई

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लगभग तीन माह पूर्व सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना की साइकिल एक घर से बरामदगी मामले की पुलिस विवेचना थम सी गई है। मगर डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला फिर एक बार चर्चा में आ गया है। डीआईओएस की संस्तुति रिपोर्ट पर जेडी ने प्रकरण में संलिप्त दोषी पाए गए डीआईओएस कार्यालय के लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दोषी शिक्षक पर भी कार्रवाई का आदेश हुआ है।
विज्ञापन

10/11 अगस्त 2012 को बाघनगर कसबा निवासी अब्दुल सज्जाद के घर से तत्कालीन चौकी इंचार्ज बाघनगर प्रदीप सिंह ने सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना की 44 साइकिल बरामद की थीं। 5 दिन तक माथापच्ची के बाद डीएम के हस्तक्षेप से इस प्रकरण की जांच हुई थी। बरामद साइकिल की चेचिस नंबर से मिलान कराए जाने पर स्थिति साफ हो गई। बरामद सभी साइकिल वित्तीय वर्ष 2011-12 के तहत छात्राओं को वितरित किए जाने के लिए आई थीं। बरामद साइकिल बेलहर विकास खंड के पचपेड़वा स्थित आदर्श जनता इंटर कालेज की छात्राओं को आवंटित की गई थीं। वितरण और अभिलेखों के रख-रखाव की जिम्मेदारी डीआईओएस कार्यालय के बाबू राजेश वर्मा को दी गई थी।
विज्ञापन

गत 14 अगस्त को दुधारा पुलिस ने इस मामले में आदर्श जनता इंटर कालेज पचपेड़वा के प्रबंधक, प्रधानाचार्य यदुवंश शुक्ला, शिक्षक बबलू उर्फ सुल्तान और डीआईओएस कार्यालय में तैनात पटल लिपिक राजेश वर्मा के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज किए तीन माह का समय गुजर गया और पुलिस की विवेचना आगे नहीं बढ़ रही है। विवेचक एसएसआई आरके राय के मुताबिक साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है। विवेचना चल रही है, जल्द ही कार्रवाई दिखेगी। डीएम राजेश कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लिया और दोषी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया। डीआईओएस उमानाथ का कहना है कि उन्होंने लिपिक राजेश वर्मा को निलंबित किए जाने की संस्तुति के साथ ही जेडी, बस्ती मंडल को रिपोर्ट भेज दी थी। उनकी रिपोर्ट पर जेडी रमेश ने तत्काल प्रभाव से लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री बाई फूले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत बरामद साइकिल प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए गए डीआईओएस के लिपिक राजेश वर्मा और पचपेड़वा स्थित उक्त विद्यालय के शिक्षक बबलू उर्फ सुल्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस को निर्देश दिया है। पुलिस विवेचना क ी प्रगति की बाबत भी एसपी से जानकारी लेंगे।
राजेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed