{"_id":"66-52973","slug":"Sant-kabir-nagar-52973-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई का दाम मांगा तो तान दिया कट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई का दाम मांगा तो तान दिया कट्टा
Sant kabir nagar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर चौराहे पर दुकानदार ने जब मिठाई का दाम मांगा तो एक युवक उस पर कट्टा तान दिया। आसपास के लोगों ने युवक के हाथ से कट्टा छीन लिया, मगर युवक भाग निकला। दुकानदार ने पुलिस को कट्टा दे दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया है।
अलीनगर गांव के विजय कुमार मद्धेशिया नाथनगर चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते हैं। दीपावली (मंगलवार) के दिन एक युवक दो किलो मिठाई खरीदा। पैसा मांगने पर युवक ने तकरार कर लिया और गोली गलौज देने लगा। दुकानदार ने पैसा न देने पर मिठाई छीन कर रख लिया। युवक वहां से चला गया। देर शाम फिर उसकी दुकान पर पहुंच गया और गाली देने लगा। दुकानदार विजय कुमार का आरोप है कि लखनापार गांव के दीपक पाल उसे मिठाई का पैसा मांगने पर कट्टा तान दिया। आसपास के लोगों ने दीपक से कट्टा छीन लिया। इस दौरान वह फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने पर दुकानदार ने कट्टा दे दिया। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया है। एसओ सतानंद पांडेय ने कहा कि जो सूचना मिली उसी के मुताबिक कार्रवाई की गई है।