{"_id":"66-52873","slug":"Sant-kabir-nagar-52873-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम
Sant kabir nagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत मोलनापुर के प्रधान प्रहलाद गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम नाराज सदस्योें ने छेड़ दी है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ग्राम पंचायत के आधे से अधिक मतदाताओं के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन लोगों ने सोमवार को डीपीआरओ को सौंपा। ग्राम पंचायत मोलनापुर के निर्वाचित सदस्य जितेंद्र यादव, परमहंस, गेना देवी, कोलवासी, संगीता, अतवारी, पानमती, गुड्डी, रमेश और शिव कुमार सहित अन्य गांव वालों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को सोमवार को डीपीआरओ को सौंपा गया। सदस्यों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के जरिए ग्राम पंचायत में आम बैठक नहीं कराई जाती है। और न ही कभी किसी सदस्य का हस्ताक्षर बनवाया गया। जो भी कार्रवाई दिखाई गई है वह फर्जी है। जिन सदस्यों को ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है वह उन सदस्यों को पता नहीं है। दो वर्ष ग्राम पंचायत के गठन को बीत गया, लेकिन प्रधान ने कोई बैठक नहीं बुलाई। पूर्व प्रधान के जरिए कराए गए कार्यों को दिखा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रधान के चुनाव के रंजिश में पात्रों की वृद्धा पेंशन रुकवा दी गई है। पूर्व प्रधान के समय में जिस नाले की खुदाई कराई गई थी, उसी नाले की सफाई करा कर प्रधान ने धन हड़प लिया है। गांव के कराए गए कार्य मानक के अनुरूप नहीं है। गांव के मतदाताओं का विश्वास प्रधान से उठ गया है। इनकी मांग है कि किसी सक्षम अधिकारी को नामित करते हुए प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। डीपीआरओ आनंद प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान मोलनापुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए आवेदन दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन