फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दस लाख हड़प लिए प्राचार्य

दस लाख हड़प लिए प्राचार्य

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के पंडित अंबिका प्रताप नारायन महाविद्यालय, डुमरी हरिहरपुर के प्राचार्य पर छात्रों का प्रवेश शुल्क और अन्य वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। कॉलेज के प्रबंधक ने प्राचार्य पर करीब 10 लाख हड़प कर फरार होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी उदय प्रताप चतुर्वेदी कॉलेज के प्रबंधक हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में 10 वर्षों से खरवनिया गांव निवासी देवेंद्र सिंह प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। प्राचार्य ही प्रवेश एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य करते रहे हैं। वित्तीय अनियमितता की जानकारी होने पर और छात्र, छात्राआें की शिकायत पर सत्र 2012-13 में प्रवेश से संबंधित कार्यों का हिसाब मांगा गया। आरोप है कि जिन छात्र/ छात्राओं का प्रवेश प्राचार्य ने किया उनका शुल्क न तो रजिस्टर में दर्ज है और न रजिस्टर में नाम। इससे कॉलेज के छात्र, छात्राओं में नाराजगी है। दो नवंबर को देवेंद्र सिंह से पूछताछ की गई। प्राचार्य नौ लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए हैं। प्राचार्य ने शपथ पत्र देते हुए रकम वापस करने को कहा था, पर अब आनाकानी कर रहे हैं। प्रबंधक ने महुली थाने में तहरीर दी है। एसओ सतानंद पांडेय का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। प्रबंधक ने पैसे हड़पने का आरोप लगाया है, जबकि प्राचार्य ने किसी तरह की वित्तीय अनियमितता न करने की बात कही है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed