फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली के बगल से उड़ाई जीप

कोतवाली के बगल से उड़ाई जीप

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। चारपहिया वाहनों में खास कर बोलेरो जीप को चुरा लेने वाले गिरोह की धमक जिले में कायम हो गई है। वाहन चोर गिरोह का दुस्साहस इस घटना से साफ हो गया है। शुक्रवार की रात कोतवाली खलीलाबाद से महज 100 मीटर दूर एक होटल के सामने खड़ी एक रिटायर्ड शिक्षक की बोलेरो जीप वे चुरा ले गए और पुलिस सोती रही। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। एक महीने के भीतर सात चार पहिया वाहन चोर उड़ा चुके हैं।
विज्ञापन

गोंडा शहर के आवास विकास कालोनी निवासी बृजलाल वर्मा रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका बेटा दीपक वर्मा जनरल स्टोर चलाता है। सेवानिवृत्ति के बाद बृजलाल ने एक बोलेरो जीप नंबर यू पी 43 के 1800 खरीदी थी। शुक्रवार को दीपक वर्मा इसी जीप से अपने दोस्त तेजपाल और दिनेश शंकर चौबे के साथ गोरखपुर जनपद में स्थित तरकुलहा देवी का दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय रात हो गई। अगले दिन बस्ती में किसी परिचित से उन्हें मिलना था। उसी कारण से खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर के निकट स्थित एक होटल में वे दोस्तों के साथ रुक गए। बोलेरो होटल के सामने खड़ी कर दिए थे। रात में किसी समय चोरों ने वाहन चुरा लिया। शनिवार की सुबह गाड़ी गायब देख कर दीपक वर्मा और उनके दोस्त भौचक रह गए। दीपक ने बताया कि खलीलाबाद शहर में रात्रि विश्राम महंगा पड़ गया। यदि उन्हें पता होता कि ऐसा हो जाएगा तो वह यहां नहीं ठहरते। उसने बताया कि कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पूर्व मेंहदावल ब्लाक कैंपस से एक जेई की बोलरो जीप भी चोरों ने उड़ा दी थी। एक महीने के भीतर सात चार पहिया वाहन चोर उड़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed