फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भाजपा का निर्माण राष्ट्रवाद के कारण हुआ:रमापति

भाजपा का निर्माण राष्ट्रवाद के कारण हुआ:रमापति

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के बस्ती मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी रहे। प्रशिक्षण शिविर में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के मंडल प्रमुख व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारत वर्ष में जितनी पार्टियां हैं उनका निर्माण जातीय और क्षेत्रीयता के कारण हुआ है, लेकिन भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका निर्माण राष्ट्रवाद के कारण हुआ है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई पर काफी हद तक काबू पाया गया है। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जिस तरह से मेहनत की उसी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव में भी करे। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत वरिष्ठ भाजपा नेता दिग्विजनारायण ने किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिव कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed