{"_id":"623f4b997d06466ea777e6f6","slug":"964-absent-in-up-board-exam-khalilabad-news-gkp4311816111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल व इंटर के 964 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल व इंटर के 964 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
वोर्ड परीक्षा के दौरान गेट पर प्रवेशपत्र की जांच करते शिक्षक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल व इंटर के 964 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
- यूपी बोर्ड : दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 8,657 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमें से 964 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें 7,823 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 6,936 परीक्षार्थी शामिल हुए और 887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इसी के साथ ही सुबह की पाली में इंटरमीडिएट उर्दू, पंजाबी और बंगला विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में कुल 698 परीक्षार्थी नामांकित थे। 635 परीक्षार्थी शामिल हुए और 63 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह शाम की पाली में इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र की परीक्षा थी। इस परीक्षा में कुल 136 परीक्षार्थी नामांकित थे और उसमें 122 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि कुल 964 परीक्षार्थियों ने शनिवार को परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई है। सचल दस्ता लगातार केंद्रों का निरीक्षण करता रहा है। कही से कोई शिकायत नहीं मिली।