{"_id":"666f448d217d9daaef0d8676","slug":"94-incomplete-under-housing-scheme-action-will-be-taken-against-head-and-secretary-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-116176-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आवास योजना के तहत 94 अपूर्ण, प्रधान और सचिव पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आवास योजना के तहत 94 अपूर्ण, प्रधान और सचिव पर होगी कार्रवाई
Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
- परियोजना निदेशक ने आवास पूर्ण न करने पर किस्त वसूलने की दी चेतावनी
- बार-बार निर्देश के बाद पूर्ण नहीं हो रहे,
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 94 आवास अधूरे हैं। बार-बार निर्देश के बाद भी आवास पूर्ण कराने में गति नहीं आ रही है। परियोजना निदेशक संजय नायक ने चेतावनी दी है कि यदि अपूर्ण आवास को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो संबंधित प्रधान और सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर से लगातार प्रयास के बाद भी जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 94 आवास अधूरे हैं। इस पर डीएम और सीडीओ स्तर से साल भर में समय-समय पर निर्देश मिलते रहते हैं। परियोजना निदेशक (पीडी) और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निर्देश के बावजूद भी 94 आवास अब भी अधूरे हैं।
वर्ष 2023-24 में शासन से 1873 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला था। जिनमें से अब तक 1777 आवास पूर्ण हैं, जबकि 94 आवाध्का निर्माण कार्य अधूरा है। वर्ष 2022-23 में 11,905 आवास का लक्ष्य मिला था। जिनमें से 11,605 आवास पूर्ण हुए जबकि 255 आवास अधूरे रह गए। ऐसी ही स्थिति पूर्व के वर्ष में भी रहा है। बीते वित्तीय वर्ष के अपूर्ण आवास को हर स्थिति में पूर्ण कराने के लिए परियोजना निदेशक ने चेतावनी दी है कि यदि ये आवास जल्द से जल्द पूर्ण नहीं हुए तो संबंधित प्रधान व सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ब्लाॅक लक्ष्य पूर्ण आवास अपूर्ण आवास
बघौली 132 126 6
बेलहर कला 145 137 8
हैंसर बाजार 117 105 12
खलीलाबाद 49 45 4
मेंहदावल 598 586 12
नाथनगर 403 388 15
पौली 146 133 13
सांथा 52 47 5
सेमरियावां 231 210 21
कुल 1873 1777 94
जनपद के ब्लाॅकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवास को 15 दिन मे पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय से अधूरे आवास पूर्ण नहीं हुए तो संबंधित प्रधान और पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। आवासों की ऑनलाइन माॅनीटरिंग हो रही है। वर्ष 2023-24 में 1873 आवास का लक्ष्य था, जिनमें से 1777 आवास पूर्ण हो गए हैं जबकि 94 आवास अधूरे हैं।
- संजय नायक, परियोजना निदेशक