फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बोले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

बोले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

Fri, 18 Jan 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बोले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
फोटो
विज्ञापन

आरक्षण में अति पिछड़ों को हिस्सा नहीं तो भाजपा नहीं
धनघटा में भासपा की सभा में बोले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि भाजपा को केंद्र की सत्ता में वापस आना है तो अति पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण में बंटवारा करके हिस्सा देना होगा, नहीं तो भासपा के लोग प्रदेश की एक भी लोकसभा सीट पर भाजपा को जीतने नहीं देंगे। उन्होंने एमए तक की पढ़ाई मुफ्त करने की भी मांग की।

धनघटा में बृहस्पतिवार को भासपा की सभा में उन्होंने कहा कि लोगों का वोट लेने के लिए भाजपा हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर मस्जिद का खेल खेल रही है। इससे देश का भला होने वाला नहीं हैं। यदि मोदी और योगी देश-प्रदेश का भला चाहते हैं तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में से बंटवारा कर अति पिछडों को देना होगा। उन्होंने कहा कि थाना हो, तहसील हो, चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसमें सुधार के लिए वह मुख्यमंत्री से कई बार कह चुके, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 फरवरी तक आरक्षण का बंटवारा नहीं किया जाता है तो उसी दिन वाराणसी में आयोजित सभा में आर-पार की लड़ाई का शंखनाद होगा। मंत्री ने कहा कि जब हम अपना हिस्सा मांग रहे हैं तो लोग कहते हैं कि ओमप्रकाश सरकार से बगावत कर रहे है। सभा को बृजभूषण मिश्र, शैलेंद्र राजभर, महेंद्र राजभर, उमेश, मेघनाथ आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed