{"_id":"5bfc317cbdec224169396f77","slug":"91543254396-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की टीम ने सात विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की टीम ने सात विकेट से जीता मैच
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
cricket ball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में चल रहे अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता गोरखपुर जोन के दूसरे दिन का मैच गोरखपुर और बस्ती के बीच खेला गया, जिसमे गोरखपुर की टीम विजेता बनी। बस्ती की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर बस्ती की टीम 102 रन पर ही सिमट गई। बस्ती की टीम की ओर से सर्वाधिक 32 रन आनंद दूबे ने बनाए। इसके अतिरिक्त 11 रन बनाकर सुबोध सिंह दूसरे टाप स्कोरर रहे। 102 रनों का पीछा करने उतरी गोरखपुर जिले की टीम मात्र 12 ओवर व तीन गेंद में लक्ष्य को आसानी से तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। गोरखपुर की ओर से महेश कुशवाहा ने नाबाद 39 रन पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से बनाया। पवन यादव ने भी नाबाद 23 रन चार चौकों की मदद से बनाए। गोरखपुर टीम के महेश कुशवाहा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान एसपी आकाश तोमर ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई किया। इस अवसर पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ एके पांडेय, सीओ एके मिश्र, एलआईयू निरीक्षक त्रिलोचन पांडेय, निरीक्षक संपूर्णानंद त्रिपाठी, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।