{"_id":"5b1814ae4f1c1b634d8b5011","slug":"91528304814-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
धरना देते कमीऱ्र्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को पंचायत कर्मियों ने कलम बंद हड़ताल शुरू की। इस दौरान कार्य बहिष्कार करते हुए पंचायत कर्मी विकास भवन गेट पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पंचायत कर्मियों ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह व ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पंचायत कर्मी कलमबंद हड़ताल शुरू करते हुए प्रात: दस बजे विकास भवन गेट पर पहुंचे। धरने पर बैठ गए। पंचायत कर्मियों ने कहा कि सेवा संबंधी तीन सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि समन्वय समिति के प्रदेश पदाधिकारी रजनीकांत त्रिवेदी व गंगेश शुक्ल पंचायत कर्मियों की नियुक्ति में योग्यता स्नातक के साथ ही ओ लेविल कम्प्यूटर ज्ञान, ग्रेड वेतन 2800 रूपये करने व समयबद्ध पदोन्नति वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर लखनऊ में आमरण अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में यहां सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते हुए कलमबंद हड़ताड़ शुरू किया है और धरना देने को मजबूर है। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन चलेगा। इस दौरान एसबी सिंह, दीप श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडेय, राजनरायण, अवधेश अग्रहरि, आनंद मोहन, अल्का पांडेय, सुनीता मिश्रा, पुनीता, निधि, उषा किरन श्रीवास्तव, कुसुमावती मिश्रा, संतीश चंद्र, बांके लाल, राम सुमिरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन