फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   90 schools demanded to set up the examination center

90 स्कूलों ने परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की

Thu, 15 Nov 2018 11:55 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Thu, 15 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
90 schools demanded to set up the examination center
90 स्कूलों ने परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 81 केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की थी। इस पर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। तय तिथि तक 90 विद्यालयों ने आपत्तिया दर्ज कराते हुए अपने विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की है।  
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 81 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की सूची जारी की थी। सूूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई। निर्धारित समय सीमा के तहत 90 विद्यालयों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराते हुए अपने विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की है। साथ ही कुछ विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों पर संख्या से अधिक छात्र संख्या आवंटित करने पर आपत्ति दर्ज कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा का कहना है कि 90 आपत्तियां आई हुई हैं। आपत्तियों को जनपदीय समिति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed