फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   86.30 percent voter turnout in the Teachers' MLC election

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में हुआ 86. 30 प्रतिशत मतदान

Fri, 23 Oct 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
86.30 percent voter turnout in the Teachers' MLC election
खलीलाबाद ब्लॉक पर मतदान करने जाते ​शिक्षक-संवाद
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिले के सात बूथों पर मतदान हुआ। इस दौरान 86. 30 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 1540 शिक्षक मतदाता थे, जिसमें से 1329 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मेंहदावल में सेवानिवृत्त हो चुके तीन शिक्षकों को मत डालने से सपा के एजेंट ने रोक दिया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने मतदान किया। जिले में सातों केंद्रों पर मतदान सकुशल संपन्न हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए सात बूथ बनाए गए थे। इसमें 194-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा, 195-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मेंहदावल, 196-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सेमरियावां, 197-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बघौली, 198-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन खलीलाबाद, 199-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन नाथनगर और 200-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हैंसर बाजार शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। शिक्षक मतदाता को पहचान पत्र और मतदाता सूची में नाम मिलान के बाद उन्हें मतदान करने दिया गया। खलीलाबाद ब्लॉक मतदान केंद्र पर बाहर सपा और भाजपा के लोगों ने स्टॉल लगाया। जिस शिक्षक मतदाता के मतदान की पर्ची नहीं थी उसे उपलब्ध करा रहे थे।
रिटर्निंग अफसर अमित कुमार सिंह ने मुख्य गेट पर मौजूद रहकर व्यवस्था देखी। सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। दोपहर करीब एक बजे खलीलाबाद ब्लॉक पर डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना पहुंचे। उन्होंने मतदान स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
-------
किस केंद्र पर कितने मतदाता, कितना पड़ा मत

मतदान केंद्र कुल मतदाता मतदान
194- सांथा 328 291
195- मेंहदावल 236 215
196- सेमरियावां 118 95

197- बघौली 152 130
198- खलीलाबाद 307 256

199- नाथनगर 154 136
200- हैंसर बाजार 245 206
-----------
मतदान पर आपत्ति पर भड़के भाजपाई

मेंहदावल। पार्वती कन्या इंटर कॉलेज के मतदाता हनुमान मौर्या समेत तीन लोगों के मतदान करने पर सपा के एजेंट की आपत्ति के बाद पीठासीन अधिकारी ने हनुमान मौर्या को मतदान से रोक दिया। एजेंट का कहना था कि यह लोग सेवानिवृत्त हो चुके हैं ऐसे में क्यों मतदान कर रहे हैं। इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, मंडल अध्यक्ष भाजपा पूर्वी दीपक शुक्ला, जिला मंत्री अरुण सिंह के नेतृत्व में लोग बूथ पर पहुंच कर विरोध जताने लगे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने लोगों को मतदेय स्थल के गेट पर रोक कर वार्ता की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह लोग सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन वित्त विहीन विद्यालय में कार्य कर रहे हैं और मतदाता सूची में नाम है। इस वजह से यह लोग मतदान कर सकते हैं। मामले की जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से वार्ता की। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने गेट पर आकर लोगों से वार्ता की। मामले से अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को अवगत कराया। सूचना पर एसडीएम शिप्रा पाल, सीओ सर्वदमन सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हनुमान मौर्य समेत तीनों को मतदान की अनुमति दी गई।
---------

खंड निर्वाचन में मतदाताओं ने दिखाई रुचि

मेंहदावल। एमएलसी में कुल 236 मतदाता सूची में थे। इसमें 9:30 बजे तक 40 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था। दस बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। पार्वती कन्या इंटर कॉलेज के मतदाता प्रबंधक अजीत सिंह के नेतृत्व में मतदान करने पहुंचे। वहीं डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक मतदाता विधायक अनिल त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंधक जय सिंह तथा प्रधानाचार्य राजेश सिंह के नेतृत्व में मतदान करने बूथ पर पहुंचे, जिससे मतदाताओं को लंबी लाइन लगानी पड़ी। शाम चार बजे तक 215 मतदाताओं ने मत का प्रयोग कर लिया था।
--------

सूचना पर पहुंचे सपा नेता

बूथ स्थल पर सेवानिवृत्त शिक्षक को मतदान करने से रोकने पर हुए हंगामे की सूचना पाकर सपा नेता तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय बूथ पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली जब अधिकारियों द्वारा मामले के निस्तारण की जानकारी दी गई तो वह लौट गए।
-------

पूर्व विधायक भी पहुंचे, ली जानकारी
मेंहदावल। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल को मतदाताओं के मत प्रयोग से रोकने की सूचना पर मेंहदावल स्थित विकासखंड पर पहुंच गए। अधिकारियों ने उन्हें मतदान हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिस भी मतदाता का नाम सूची में अंकित है उसे मतदान के प्रयोग से न रोका जाए। पूर्व विधायक के साथ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने मतदाताओं से मतदान प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया।


--------

सपा और भाजपा के पंडाल में रही चहल-पहल
मेंहदावल। शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के दिन सपा और भाजपा द्वारा लगाए गए पंडाल में काफी चहल-पहल थी। जबकि अन्य लोगों के यहां भीड़ नदारद रही। कार्यकर्ताओं के साथ ही नेताओं का भी आना-जाना था। भाजपा के पंडाल में भाजपा की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर पांडेय, जिला मंत्री अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, अविनाश सिंह, राजन, महेश पांडेय, संजय सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी आदि नजर आए। जबकि सपा के पंडाल में सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमकार यादव, बुनकर नेता जहरुदीन अंसारी, सपा नेता ओम प्रकाश यादव समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed