फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी

Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी
विद्युतकर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

फोटो सहित
अधीक्षण अभियंता के व्यवहार से नाराज है विद्युत कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को भी विद्युत कर्मचारियों का अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। विद्युतकर्मियों ने कहा कि जब तक अधीक्षण अभियंता लिखित माफी नहीं मांग लेते हैं, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरने में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एके उपाध्याय और क्षेत्रीय सचिव रितेेश यादव भी शामिल हुए।
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि आठ जनवरी को अधीक्षण अभियंता अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज पर उतर गए। इसके विरोध में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। जनपदीय सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि अधीक्षण अभियंता का व्यवहार मातहतों के प्रति ठीक नहीं है। ऐसे में उनका साथ काम कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान केएल यादव, दीनानाथ मिश्र, शाहिद अंसारी, वीके शुक्ला, वीपी सिंह, मनोज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र अग्रवाल, राम सुधार, पीसी वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अरूण गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, भानुप्रताप, राम शरण, राजन चौबे, सनी देओल आदि अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed