फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पानी के लिए किसान परेशान

पानी के लिए किसान परेशान

Thu, 15 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए किसान परेशान
हेड से टेल तक पानी पहुंचाने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

टूटी नालियां बनी किसानों के लिए मुसीबत, कई नलकूप खराब
निजी संसाधनों से सिंचाई करने की मजबूरी
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कभी सूखा तो कभी बाढ़ की मार झेल रहे अन्नदाता फिर संकट में हैं। रबी की बुआई के लिए खेत तैयार करने में जुटे किसानों को सिंचाई संसाधनों की बदहाली ने मुश्किल में डाल दिया है। किसान परेशान हैं, लेकिन नलकूप विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। न तो टूटी नालियां दुरूस्त हो सकी हैं और न ही खराब नलकूप। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिख रही है। निजी संसाधनों से सिंचाई करने में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
संतकबीरनगर की 638 ग्राम पंचायतों में सिंचाई व्यवस्था के लिए 465 नलकूप स्थापित हैं। इनके जरिए खेतों की सिंचाई का दावा नलकूप विभाग कर रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि नलकूपों को जोड़ने वाली नालियां टूट गई हैं। कुछ स्थानों पर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। कई स्थानों पर नालियां का वजूद ही खत्म हो गया है। किसान रबी की बुआई की तैयारी में हैं तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ों को ही सही मानें तो आठ नलकूप खराब हैं। इनमें छह नलकूप यांत्रिक दोष से बेकार पड़े है। खलीलाबाद क्षेत्र के चकदही, सेमरियावां का रंजगनपुर, चंगेरा-मंगेरा, हैसर के समोगर प्रथम, बघौली के मेहनिया, मेंहदावल के बनकसिया शामिल हैं। दो नलकूप विद्युत दोष के कारण बेकार हैं। ऐसे में किसानों को निजी नलकूपों के सहारे रबी की तैयारी करने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसान रविंद्र कुमार, महेश कुमार ने कहा कि नलकूपों की खराबी के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मार्केट से डीजल खरीद कर पंपसेट के जरिए सिंचाई करने में किसानों को कई गुना अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिजली की कटौती भी बढ़ा रही दिक्कत
एक तो नलकूपों की नालियां बेकार हो गई है, जिससे सिंचाई संकट बना हुआ है। ऊपर से बिजली की कटौती भी किसानों की दिक्कत बढ़ा रही है। स्थिति यह है कि विद्युत आपूर्ति कई बार बाधित हो रही है, जिससे पानी खेतों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। यही नहीं नलकूपों के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से ही प्रभावशाली लोगों ने कनेक्शन जोड़ लिया है। जिससे लोड बढने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियंता दीनानाथ विश्वकर्मा ने बताया कि नलकूपों को क्षमता के मुताबिक चलाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत दोष के कारण जो नलकूप बंद है, उन्हें ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग को लिखा गया है। जबकि यांत्रिक दोष से बेकार नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed