फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   13th ritual of atalji

अटलजी की तेरहवीं पर हुआ सहभोज

Thu, 30 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
13th ritual of atalji
अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के के गोलाबाजार स्थित शिव मंदिर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अटलजी को श्रद्धांजलि दी गई और सहभोज का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे।
विज्ञापन


उन्होंने कभी भी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, बनर्जी लाल अग्रहरि, पुष्कर चौधरी, रामू यादव, सतीश सिंह, मनोज सिंह, एसपी चौधरी, रविंद्र यादव, दुर्विजय यादव, गुड्डू पाल, गुड्डू सिंह, सुनील प्रजापति, सुनील गुप्ता, विपिन जायसवाल, राजू सिंह, मुन्ना पांडेय, मनोज राय, विनोद जायसवाल, रविकांत, नंदलाल, उर्मिला त्रिपाठी, माया मिश्रा, किरण प्रजापति, प्रेमा देवी, अनूप, राजू सिंह, अवधेश, सुनील, रविंद्र, विनोद जयसवाल, पीयूष सिंह, दुर्गा पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा यादों में रहेंगे अटल जी
बाघनगर। सेमरियावां के स्टेट बैंक शाखा के पास भाजपा के सेमरियावां मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने उत्कृष्ट राजनैतिक व सामाजिक जीवन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।


इस दौरान चंदन जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतराम वरुण, गोविंद जायसवाल, अशोक कुमार चौरसिया, सेक्टर प्रमुख कमलेश यादव, फूलचंद, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, बहरैची यादव, रामआसरे यादव, राजमंगल गुप्ता, संजय चैाहान, चंद्रशेखर, अर्जुन प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed