फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water loging at hospital gate

अस्पताल के मुख्य गेट पर जलजमाव

Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
water loging at hospital gate
जिला अस्पताल के सामने सड़क की पटरी पर लगा पानी जिससे आने जाने वाले मरीजों लिए समस्या हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर बारिश का पानी लगने से आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और तीमारदारों को हो रही है। उन्हें पानी के अंदर से होकर अस्पताल पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले हुई बारिश के चलते जिला अस्पताल के मुख्य गेट की सड़क पर जल भराव हो गया है। हालत यह है कि गेट के सामने पानी जमा हो जाने से अस्पताल आने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी और कीचड़ से होकर आने-जाने में मरीजों और तीमारदारों के कपड़े खराब हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


जलभराव से मुख्य गेट के अगल-बगल दवा के दुकानदार भी परेशान हैं। जिला अस्पताल आए रिजवान, जय प्रकाश, सुभाष, संजय आदि ने बताया कि पानी के अंदर से होकर अस्पताल में जाना पड़ा है। जिससे पैर में खुजली होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर सड़क के दोनों तरफ नाला रहता तो पानी नाले में बह जाता है और सड़क पर पानी नही लगता। पानी लगने से सड़क भी खराब हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मुख्य गेट के सामने लगे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सीएमएस डॉ पंकज टंडन ने बताया कि मुख्य गेट पर बारिश का पानी जमा है। जल्द ही पानी को हटवाने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed