फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जनता हो जागरुक तभी मिटेगा भ्रष्टाचार:विधायक

जनता हो जागरुक तभी मिटेगा भ्रष्टाचार:विधायक

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जनता हो जागरुक तभी मिटेगा भ्रष्टाचार:विधायक
मेंहदावल। तहसील परिसर में द्वितीय चक्र के 500 किसानों को फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि जनता जागरूक होगी तभी भ्रष्टाचार मिटेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार से देश व प्रदेश को मुक्त कराने के लिए सतत प्रयास कर रही है। यह प्रयास तभी सार्थक होगा जब स्वयं जनता जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें। किसान देश की रीढ़ है। जब किसान सुखी होगा तभी देश सशक्त होगा। भाजपा ने संकल्प पत्र में फसली ऋण माफी की जो घोषणा की थी अब वह साकार हो रहा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में सरकार बनने पर किसानों का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की गई थी। भाजपा की कथनी करनी एक है। ऋण मोचन के वादे को पूरा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसको चरितार्थ कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ कर किसानों को सेठ साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराया है। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की यह पहली सरकार है जो किसानों के हित व उत्थान, सम्मान, विकास की सोच रखकर महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त परियोजनाओं का संचालन कर रही हैं। ऋण मोचन प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो आर्थिक शोषण से मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से फसली ऋण माफी का लाभ किसानों को मिल रहा है। इस दौरान एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ हाकिम सिंह, एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश गुप्ता, नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी, अरुण सिंह, मनिराम यादव, बृजेश सिंह, राजेश तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, अखिलेश दत्त त्रिपाठी, रामनयन निषाद, हरिश्याम कांदू, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, देवेंद्र बहादुर सिंह, पवन त्रिपाठी, गौरीशंकर गुप्ता, राममिलन, दयासागर यादव, मानवेंद्र प्रताप सिंह, राजन थापा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed