फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   81 fever patients found in Jan Arogya Mela, three referred

Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में बुखार के 81 मरीज मिले, तीन रेफर

Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
81 fever patients found in Jan Arogya Mela, three referred
जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों में लगे जन आरोग्य मेले में खांसी, बुखार, हड्डी दर्द से पीड़ित कई मरीज पहुंचे। मरीजों को सलाह के साथ ही दवा दी गई और फिर दिखाने को कहा गया। 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 81 मरीज बुखार के मरीज मिले जबकि 28 मरीजों में मलेरिया का लक्षण मिला। इन मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया। तीन मरीजों के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में जन आरोग्य मेला में 105 मरीज देख गए। सबसे ज्यादा बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द और उल्टी दस्त और गैस के मरीज आए थे। कुछ मरीजों को बुखार की शिकायत थी। सुमन, चंद्रावती, शकरून्निशा ने बताया कि उनके पैर में दर्द, गैस और बुखार की समस्या है। दवा मिली है और तीन दिन बाद फिर बुलाया गया है। आठ लोगों के शुगर की जांच की गई। अस्पताल चिकित्साधिकारी डॉ. जरीन फातिमा ने बताया कि 105 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, धर्मेंद्र नाथ त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर स्वास्थ्य मेला में 40 मरीज देखे गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 40 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1,253 मरीज देखे गए हैं।
0000000000000

कई दिनों से बुखार की समस्या थी। काफी परेशानी हो रही थी। शिविर में दिखाया तो चिकित्सकों ने पांच दिन की दवा दी है। राहत नहीं मिलने पर जांच की बात कही है।


- रंगीलाल, कांशीराम आवास
000000000000000
पूरे शरीर में दर्द है। सबसे ज्यादा हड्डी दर्द कर रहा था। कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है। जिसे दिखाने आए थे। दवा दी है और ब्लड जांच के लिए कहा है। तीन दिन बाद फिर दिखाने को बुलाया है।

- कुमारी देवी, इंडस्ट्रीएल एरिया
000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed