फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   80 to 90 trains pass every day, gate falls every 20 minutes

Sant Kabir Nagar News: रोज गुजरती हैं 80 से 90 ट्रेनें, हर 20 मिनट पर गिरता है फाटक

Sun, 25 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
80 to 90 trains pass every day, gate falls every 20 minutes
- त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर लगता है जाम
विज्ञापन

- ओवरब्रिज का प्रस्ताव बना पर अमल में नहीं आई योजना

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के त्रिपाठी मार्केट और तितौवा पर रेलवे क्राॅसिंग बना है। इन दोनों क्राॅसिंग से 80 से 90 ट्रेनें रोज गुजरती हैं। जिससे औसतन 20 मिनट पर फाटक गिर जाता है। साथ ही यहां पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस स्थानों पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव हुआ है, लेकिन अभी योजना ठंडे बस्ते में है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खलीलाबाद के त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग से होकर जब ट्रेनें गुजरती हैं तो शहर ठहर सा जाता है। ऐसा अब प्रतिदिन हो रहा है। शहर के साथ ही बाहर से आने-जाने वाले लोग यहां देर तक जाम से जूझते हैं। यहां पर इलेक्ट्रिक गेट नहीं है। कर्मचारी पुरानी व्यवस्था के तहत गेट खोलने और बंद करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में गेट खुलने और बंद होने में काफी समय लगता है। इस रेलवे क्राॅसिंग से होकर प्रतिदिन 80 से 90 ट्रेनों की आवाजाही होती है। ऐसे में दिन में कई बार क्राॅसिंग का गेट खुलता और बंद होता है। इस वजह से शहर दो हिस्सों में बंटता है। साथ ही जाम की समस्या होती है। जाम में फंसे रहकर लोग परेशान हो रहे हैं। रेलवे के कर्मियों के मुताबिक प्रत्येक ट्रेन के गुजरने में सात से आठ मिनट का समय लगता है। ऐसे में अधिकतर समय रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह हो रही है कि बैंक चौराहा से लेकर विधियानी मोड तक और सुगर मिल चौराहे से तितौवा मोड तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। शहर के निवासी राजेंद्र प्रसाद, प्रभुदयाल आदि ने कहा कि दोनों क्रासिंग पर अंडरपास बनाए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।



त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव हुआ था, लेकिन लोग यहां अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं, जिसके कारण समस्या बनी हुई हैं। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed